एसपी ने विद्यापतिनगर थाना का किया निरीक्षण
विद्यापतिनगर । पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने शुक्रवार को विद्यापतिनगर थाना पहुंचकर लंबित मामलों तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। वहीं पूछताछ के क्रम में थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। एसपी ने थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में साफ सफाई को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसपी ने थानाध्यक्ष से थाना के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी पर विशेष सख्ती बरतने तथा रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने वाजिदपुर में बन रहे नए थाना भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बाद में पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा उगना-महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किया तथा विद्यापति की जीवनी के बारे में जानकारी ली। मौके पर पुलिस कर्मियों के अलावा रत्न शंकर भारद्वाज, नवल गिरि, भरत गिरि, मनोज गिरि मुकेश कुमार गिरि सहित मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें