पशु स्वास्थ शिविर का आयोजन
बाढ़ । कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ के द्वारा बाढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम-बहरावां में गुरुवार दिनांक - 17/10/2024 को पशु स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के डाo संजय भारती एवं डाo रमेश कुमार सिंह ने लगभग 200 पशुपालकों को पशुओं की विभिन्न बीमारियों का उपचार किया साथ हीं साथ दवाओं का भी वितरण पशुपालकों को किया गया। इसके अलावा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय से आये हुए किसान ज्ञान रथ का संचालन किया गया जिसमें पशुओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों एवं उसके उपचार के बारे में विडियो के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाo रीता सिंह, डाo मृणाल वर्मा, विषय वस्तु विषेशज्ञ (कृषि अभिo) एवं श्रीमती संगीता कुमारी विषय वस्तु विषेशज्ञ (अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन) ने भाग लिया और किसानों का उत्साह वर्धन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें