कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में कृषक स्वर्ण समृद्धि सप्ताह का आयोजन

 


बाढ़।दिनांक 24.09.2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ (पटना) के परिसर में कृषक स्वर्ण समृद्धि सप्ताह के द्वितीय दिन आयोजित कार्यक्रम में आये हुए पुरूष एवं महिला किसानों को फसल विविधिकरण के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि के क्षेत्र में विभिन्न तकनीकों के बारे मे जानकारी देना है। कृषि में आधुनिक तकनीकों के समावेश करके लागत में कमी एवं शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी प्राप्त किया जा सके केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ0 रीता सिंह ने अच्छी आय के लिए उच्च मूल्य वाले फसलों का चयन करेन की राय दी। डाॅ0 मृणाल वर्मा, वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण ने उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने की सलाह दिया। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक श्री राजीव कुमार ने किसानों को विभिन्न फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। उद्यान वैज्ञानिक डाॅ0 पुष्पम पटेल ने कृषि में उद्यानिकी फसलों की खेती में पौध प्रवर्धन तकनीक के बारे में किसानो को जानकारी दिया। पौधा प्रजनन वैज्ञानिक श्रीमती संगीता कुमारी ने उच्च गुणवत्ता युक्त बीज को अपने कृषि में अपनाने की सलाह दी ताकि प्राप्त अन्न उच्च पोषण युक्त प्राप्त हो इस कार्यक्रम में विभिन्न गाँवों से लगभग 90 कृषक एवं महिला कृषकों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे