भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
विद्यापतिनगर। मंडल भाजपा की ओर से सदस्यता ग्रहण अभियान को लेकर पार्टी द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को डिजिटल रूप से सदस्यता दिलाई जा रही है। इस बाबत भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सरारंजन विधानसभा संयोजक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न पंचायत में मंडल के पदाधिकारीयों, पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर सदस्यता में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।भ्रमण के दौरान प्रखंड के बढ़ौना, मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर, गढ़सिसई एवं सिमरी पंचायतों में जा कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल कराया गया। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यापतिनगर मंडल में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है, अबतक पांच हजार से अधिक लोगों ने देशहित में भाजपा की सदस्यता लेकर मोदी जी के हाथो को मजबूत करने का मन बनाया है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, अविनाश भारद्वाज, महामंत्री संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामाधार झा, अनुराग चौधरी, नरेश महतो, सीएम झा, पंकज राय, अरविंद सिंह, अबोध सिंह, हरेंद्र राय, मोलन सिंह, गौतम सिंह, विजयकृष्ण आजाद आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट; विकास कुमार पाण्डेय, समस्तीपुर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें