बिहारी बिगहा पहुंचा विकसित भारत रथ यात्रा का कारवां
बिहारी बिगहा पहुंचा विकसित भारत रथ यात्रा का कारवां
बाढ़। पंडारक उतरी मंडल के तहत विकसित भारत रथ यात्रा का कारवां 6 जनवरी 2024 को बिहारी बिगहा पहुंचा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। मूलभूत सुविधाओं और रोजगार संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी विभागों का स्टाल लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाढ़ राजेश कुमार राजू, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिनारायण प्रधान, पंडारक मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, महामंत्री संजीत कुमार तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, बिहारी बिगहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामाकांत सिंह,राजीव राय सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत वासी शामिल हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें