अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर में "जनसंवाद" कार्यक्रम का आयोजन
"जनसंवाद" कार्यक्रम :
Samvad ApTak:पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे "जनसंवाद" कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डॉ.कुन्दन कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम तरह की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रुप से जानकारी दी ।
इस मौके पर बाढ़ एएसपी भारत सोनी, भूमि सुधार उप समाहर्ता पम्मी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अथमलगोला अमरेश कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी भास्कर कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधुरी द्विवेदी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीवा श्री, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता कुमारी, पशु चिकित्सक डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख रीना देवी, जिला पार्षद प्रतिनिधि खलील उल्लाह मंसूरी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार, मुखिया अशोक चौधरी, मुखिया नगीना प्रसाद गुप्ता, उस्मानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव समेत सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें