जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का मनाया गया 69वां जन्मोत्सव



संवाद आपतक [शुक्र,09/01] शुक्रवार 01सितम्बर 2023 को पटना जिला के बाढ़ में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का 69वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने जन्मोत्सव समारोह में अपनी भागीदारी दिखाई। जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा स्कूली बच्चे भी इस कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाते दिखाई दिए। कार्यक्रम का आयोजन जदयू के युवा नेता सह अगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह के नेतृत्व में बाढ़ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय अगवानपुर के क्रीड़ा मैदान में सम्पन्न हुआ।

 


कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने की। वहीं मंच संचालन डॉ.कौशलेन्द्र ने किया। जन्मदिन के इस कार्यक्रम में सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद उल्लाह, प्रो. देवेन्द्र यादव, राजीव रंजन पटेल, कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, सुनील देव, शंभू नारायण सिंह,मो.खालिक,बादल राज समेत कई जदयू नेताओं ने अपने नेता श्री ललन सिंह को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे