असमाजिक तत्वों ने गन्ने की खेत में लगाई आग, हजारों का नुक़सान
Samvad AapTak:पंडारक प्रखंड के परसावां पंचायत अन्तर्गत राइस गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग से लगभग तीन कट्टा में लगी ईंख की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना शुक्रवार की अपराह्न 3 से 4 बजे की है। पीड़ित रामानंद महतो ने बताया कि करीब तीन कट्ठा खेत में ईंख की खेती की थी। शनिवार को अचानक उक्त ईंख की खेत में किसी असमाजिक तत्व ने आग लगा दी। जिससे समूचा ईंख का फसल जलकर राख हो गया।किसी तरह पीड़ित एवं ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाई लेकिन तबतक सारा फसल जलकर राख हो गया।पीड़ित रामानंद महतो के अनुसार फसल जलने से उसे लगभग पचास हजार रुपए का नुक़सान हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि इसकी शिकायत एनटीपीसी बाढ़ थाना में करायेंगे।
बताते चलें कि इस तरह की आग लगाने की घटना असमाजिक तत्वों द्वारा तीसरी है,इससे कुछ दिन पहले भी राइस गांव के ही कारू तिवारी के बांस की कोठी एवं राजू महतो के मकई के पुंज में आग लगा दी गई थी जिससे बांस की कोठी और मकई का पुंज जलकर राख हो गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें