कक्षा आठवीं के छात्रों को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई



विद्यापतिनगर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहीमपुर प्यारे में सोमवार को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि घटहो ओपी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार एवं प्रधानाध्यापक युगेश्वर महतो द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ ही प्रगति पत्र तथा मेडल दी गयी। इस क्रम में प्रधानाध्यापक युगेश्वर महतो ने विद्यालय त्याग करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के समारोह में 78 छात्र- छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर वर्ग एक से वर्ग सात के बच्चों द्वारा प्राप्त अंकों की घोषणा की गयी। इन वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल देकर हौंसला बढ़ाया गया। साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबों का दिल जीत लिया। थानाध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत करें और ऊंचाई तक जाने के साथ ही एक अच्छा इंसान बनें। मौके पर शिक्षक दिनेश पासवान, चंदन कुमार, विनीत कुमार महतो, प्रियंका, रीता कुमारी, पंकज कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, अकलेश कुमार राय, दोरिक महतो आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन दीपक कुमार सिंह ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे