मंदिर परिसर में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के "मन की बात"
Samvad AapTak: विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ था, सभी एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुन रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर लोगों से मन की बात किया करते हैं। आज मन की बात का आज 97वां एपिसोड था ।
पीएम मोदी ने कहा कि 6 से 8 जनवरी तक गोवा के पणजी में पर्पल फेस्ट का आयोजन किया गया। दिव्यांगों के कल्याण के लिए यह अपने आप में अनूठा प्रयास था। लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि अब वे मीरामार बीच का भरपूर मजा ले सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है।
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है।
अपने खास कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस को लेकर देश भर के लोगों ने साझा किये अपने विचार। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र।
लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से समाज के लोगों के बीच एक नया संदेश जाता है। भाजपा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मन की बात से लोगों को एक नई चेतना जगाती हैं। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू, अविनाश भारद्वाज, दिलीप कुमार गिरि, प्रवीण कुमार गिरि, चंद्रमोहन झा आदि थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें