विद्यापतिनगर में तरंग मेधा उत्सव का आयोजन


दलसिंहसराय। प्रखंड
 संसाधन केंद्र विद्यापति नगर में बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर द्वारा आयोजित तरंग उत्सव 2022 का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री प्रकृति नयनन ने किया। इसके दूसरे दिन गुरुवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें निबंध, आशु भाषण, क्रॉसवर्ड समेत कुल छः विधाओं में छात्रों ने भाग लिया, प्रत्येक प्रतियोगिता में सफल प्रथम तीन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

      विज्ञापन:-


 तरंग उत्सव प्रतियोगिता में निबंध, पेंटिंग एवं सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में  उच्च विद्यालय बढ़ौना की छात्रा प्रिया कुमारी, अर्चना कुमारी एवं नंदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पेलिंग बेस्ड कंपटीशन तथा क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण के विश्वजीत कुमार एवं साधना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं आशु भाषण में विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर की छात्रा इशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल सभी छात्र छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री प्रकृति नयनन एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती शबनम कुमारी ने संयुक्त रुप से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है तथा उनकी प्रतिभा विकसित होती है। शिक्षक कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में सफल छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

         


इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे, इनमें कुमार रंजन, प्रीति कुमारी, सुनील कुमार सिंह, समीर आनंद मिश्रा, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, नरेश महतो, अरुण कुमार पाण्डेय, ब्यूटी कुमारी, राजकुमार झा, भगवान प्रसाद ठाकुर, चंदन कुमार चौधरी, माधुरी कुमारी, तथा लेखापाल अंगेश कुमार आदि प्रमुख है।

दलसिंहसराय से विकास कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे