हाई स्कूल बढ़ौना की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी हुई सेवानिवृत, नम आंखों से शिक्षकों ने दी विदाई

विद्यापतिनगर।प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बढ़ौना में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी एवं कुछ दिनों पूर्व विद्यालय से सेवानिवृत हुए लिपिक विद्यापति कार्यी तथा परिचारी राम विलास महतो की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अर्जुन राय ने की, जबकि संचालन शिक्षक समीर आनंद मिश्रा तथा मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त हो रही प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी एवं पूर्व में सेवानिवृत्त हुए दो अन्य कर्मियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, पाग, डायरी आदि देकर सम्मानित कर उसे नम आंखों से विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि बेहद कम समय के लिए प्रधानाध्यापिका रही लक्ष्मी कुमारी की कमी खलेगी। उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को कभी भूलाया नहीं जा सकता। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर की सहायक शिक्षिका अनिला कुमारी की सेवा अवधि पूरी होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान हेमंत क...