संदेश

ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में पंचमहला ओपी के पुलिस पदाधिकारी सहित दो जवान और एक गाड़ी चालक गिरफ्तार

चित्र
बाढ़। सोमवार को बाढ़ पुलिस ने ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में पंचमहला ओपी के पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल के 3 जवानों को गिरफ्तार  किया है. साथ ही थाने की गाड़ी चलाने वाले एक प्राईवेट चालक को भी गिरफ्तार किया है. यह गिरफ़्तारी एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई. इस बात की जानकारी बाढ़ के एएसपी अरविन्द प्रताप सिंह सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. एएसपी ने पत्रकारों को बताया कि 21 मई को फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया. इस वीडियो में पुलिस पदाधिकारी, गृहरक्षक जवान एवं एक अन्य व्यक्ति ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए नजर आ रहे थे. एएसपी ने कहा कि प्रारम्भिक जाँच से यह वायरल वीडियो मरांची थानांतर्गत पंचमहला ओपी से संबंधित होना पाया गया. इसके जाँच के क्रम में ट्रकों से वसूली करते व्यक्ति की पहचान पंचमहला ओपी के प्राईवेट चालक कुन्दन के रूप में की गई उन्होंने कहा कि वसूली कर रहे पुलिस पदाधिकारी की पहचान पुअनि शाहनवाज खाँ एवं पुलिस बल की पहचान गृहरक्षक फूल कुमार यादव, गृहरक्षक अरविन्द ठाकुर एवं गृहरक्षक मदन कुमार, जो सभी पंचमहला ओपी में तैनात हैं, के रूप में की गई. पहचा...

बाढ़: अलग -अलग घटनाओं में 1 की मौत कई ज़ख्मी

चित्र
बिजली के खंभे से टकराकर वाहन गड्ढे में पलटी   बाढ़।  बाढ़ अनुमंडल के  भदौर थाना क्षेत्र के तरौना गांव के तीखी मोड़ के पास एक लग्जरी वाहन बिजली के खंभे से टकराकर बगल के पानी भरे गड्ढे में जा पलटी। इस हादसे में वाहन पर सवार कुर्मीचक मध्य विद्यालय की शिक्षिका उषा कुमारी और उसके पति जख्मी हो गए। महिला टीचर के पांव में गंभीर चोटें आई है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों दंपत्ति को गड्ढे से बाहर निकाला गया। वही जेसीबी के माध्यम से वाहन को बाहर निकालने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने बताया कि घायल परिवार चक सामिया गांव का रहने वाला है, जो फिलवक्त बरबीघा में रह रहा है। स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक हादसा हो गई। बाढ़-सरमेरा सड़क पर यात्री बस एवं ई-रिक्शा में टक्कर , एक की मौत, 3 ज़ख्मी बाढ़।   बाढ़ अनुमंडल के  भदौर थाना के ठीक सामने बाढ़-सरमेरा पथ पर शनिवार को ई-रिक्शा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 65 वर्षीय रेखा देवी नामक महिला की मौत हो गई। वहीं 55 वर्षीय गीता देवी, 60 वर्षीय अभय सिंह और 22 वर्षीय अमि...

राज्यरानी ट्रेन की चपेट में आने से फतुहा स्टेशन के पास एक साथ मां-बेटी की मौत

चित्र
 PATNA:दानापुर रेल मंडल के पटना झाझा रेलखंड पर फतुहा स्टेशन के समीप राज्यरानी ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार को एक साथ मां-बेटी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गांव निवासी स्व भोनू राय की पत्नी कांति देवी (50 वर्ष) एवं उसकी पुत्री मीनू कुमारी (20 वर्ष )के रूप में हुई जो कि वर्तमान में फतुहा के सोनारू मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थी. घटना के बाद ट्रैक पर मां-बेटी के शव रहने के कारण भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक फतुहा स्टेशन पर रुकी रही. पटरी से शव हटाये जाने बाद ट्रेन परिचालन शुरू हुआ. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी जानकारी के अनुसार, पटना जाने के लिए मां-बेटी सोनारू से रेल लाइन किनारे से चल कर फतुहा स्टेशन आ रही थी, तभी अप लाइन से गुजर रही राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. इसी क्रम में कांति देवी की छोटी बेटी निशा कुमारी जो फतुहा बाजार से ट्यूशन पढ़ कर सोनारू अपने घर जा रही थी, मां और बहन के शवों को देख दहाड़ मारकर रोने लगी और सदमे से बार-बार बेहोश हो ...

बाढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत द्वारा शनिवार को 449 मामलों का हुआ निपटारा

चित्र
  बाढ़।  शनिवार को पटना के बाढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजकुमार राजपूत एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह तालुका सचिव मिथिलेश कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर न्यायाधीश राजकुमार राजपूत ने कहा कि अदालती फैसलों में एक पक्ष के लोग असंतुष्ट हो जाते हैं। जब ऐसे छोटे-मोटे मामले लोक अदालत में निष्पादित किए जाते हैं तो ना किसी की हार होती है ना किसी की जीत। दोनों पक्ष संतुष्ट हो जाते हैं। वही मिथिलेश कुमार ने कहा कि न्यायालय के ऊपर बहुत सारे मामले का बोझ भी कम जाता है और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में यहां समझौता भी हो जाता है। इस मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन, एसीजीएम तृतीय अमित कुमार शुक्ला, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजेश बरनवाल, सुमित सहाय, ऋषभ श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। मामले को निष्पादित करने के लिए 5 बेंच का गठन किया गया था, जहां कुल 449 मामला का निष्पादन किया गया और बैंक एवं अन्य मामलों में एक करोड़ 30 लाख 9460 रुपए की राजस्...

गंगा नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में चार युवक डूबे, दो कि गई जान

चित्र
 BARH,PATNA: बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्टऑफिस गंगा घाट के सामने दियारा घाट में रविवार को दो युवक स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गए, जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि बिचली मलाही के नया टोला निवासी अशोक पासवान के घर से चार लड़के गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे, जहां नाव के द्वारा चारों गंगा नदी के बीच वाले दियारा पर चले गए। वहां स्नान करने के क्रम में दो युवक सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बाकी के दो लड़कों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नही सके। डूबने वालों में 25 वर्षीय बृजेश कुमार तथा एक 27 वर्षीय अविनाश कुमार उर्फ गुड्डू बताया जा रहा हैं, जिनमें से एक अशोक पासवान का पुत्र तथा एक भतीजा है। अशोक पासवान जो गुड्डू के पिता है, एनटीपीसी (बाढ़) में काम करते हैं। घटना की सूचना प्रशासन को मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंची और थोड़ी ही देर में डूबने वालों की तलाश शुरू कर दी। घंटो प्रयास करने के बाद स्थानीय गोताखोरों एवं मछुआरों की मदद से खोजबीन चलती रही। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन में जुटी और बॉडी को ढूंढकर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शव को अप...

बाढ़: सफाई कर्मचारियों के साथ बाढ़ नगर परिषद के चेयरमैन एवं कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई वार्ड पार्षदों ने मनाई होली मिलन समारोह

चित्र
  बाढ़।  बाढ़ नगर परिषद में परिषद के अध्यक्ष राजीव कुमार चुन्ना तथा कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा द्वारा खास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी एवं अध्यक्ष तथा कई वार्ड पार्षदों द्वारा सभी सफाईकर्मियों, विकास मित्रों को इकट्ठा कर नगर परिषद के सभागार में उनके साथ बैठकर समानता का परिचय देते हुए पकवान खाये और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस दौरान सफाईकर्मी काफी खुश दिखे और कहा कि ऐसा पहली बार है कि हम एक साथ बैठकर होली मिलन का उत्सव मना रहे हैं। वहीं समारोह में होली गीतों ‘रंग बरसे भींगे चुनर वाली’, जोगीरा सररर’ पर जमकर ठुमके लगे। इस दौरान आम और खास का फासला मिटते दिखा।

बाढ़: होली के मद्देनजर पुलिस लगातार शराब माफियाओं के यहां कर रही है छापेमारी

चित्र
बाढ़। बाढ़ में होली के मद्देनजर पुलिस लगातार शराब तस्करों के यहां छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ थाना क्षेत्र के पश्चिमी मलाही गांव में शराब तस्करों द्वारा महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को दी गई ।थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर मलाही गांव में छापेमारी की गई ।छापेमारी के दौरान लगभग 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं 500 लीटर अर्ध निर्मित शराब को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। छापेमारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मलाही गांव शराब तस्करों के लिए सेफ जोन माना जाता है। पुलिस लगातार शराब माफियाओं पर कहर बरपा रही है लेकिन शराब तस्कर भी अपने धंधे से बाज नहीं आ रहे। सरकार चाहे जितने कठोर नियम बना दे लेकिन तस्करके मन में कानून का कोई डर ही नहीं है।