कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आजोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया गया आजोजन
दिनांक 09.06.2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम-हासनचक एवं चकनवादा, बाढ़, ग्राम-मेमरखाबाद, प्रखंड-पंडारक, ग्राम-डभावां प्रखंड-पंडारक, ग्राम-करजान, प्रखंड-अथमलगोला, ग्राम-लखीपुर, प्रखंड-बख्तियारपुर, संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयेाजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना परिसर में के परिसर में आयोजीत किया गया। जिसका उद्घाटन श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं डाo दुनीया राम सिंह, कलुपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में डाo आर.एन सिंह, सह निदेशक प्रसार शिक्षा, बि.ए.यू ने स्वागत संबोधन किया एवं 29 मई 2025 से प्रारंभ की गई विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी माननीय कृषि राज्यमंत्री एवं माननीय कुलपति महोदय को दी।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की इकाई कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डाo एस.एन. दास द्वारा पटना जिला में मालदा आम की प्रसिद्धि एवं टाल क्षे़त्र में दोनों उत्पादों के जी.आई टैग की जानकारी दी गई। डाo एस पी सिन्हा ने धान की कम पानी से खेती करने की विस्तृत जानकारी दी एवं धान फसल में खरपतवार का प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा किया। इस क्रम में डाo प्रज्ञा भदौरीया, वरीय वैज्ञानिक, अटारी, पटना द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के आयामों की चर्चा की गई एवं डाo आशुतोष, आई.सी.ए.आर., पटना उपाध्याय द्वारा जल प्रबंधन पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। डाo रमेश कुमार, वैज्ञानिक बिहार पशु विज्ञान महाविद्यालय एवं डाo सर्वजीत कौर, संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना द्वारा क्रमश: पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी हजारों के संख्या में भाग ले रहे किसानों को दी गई। डाo ए.के. जैन, दलहन अनुसंधान संस्थान, मोकामा द्वारा दलहन फसल पर विस्तृत परिचर्चा की गई।
माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री, डाo रामनाथ ठाकुर द्वारा अपने संबोधन में निदेशित किया गया कि गाँव के स्तर पर मृदा जाँच की व्यवस्था हो तथा वैज्ञानिक किसानों के खेत में जाकर कृषि विद्या की जानकारी किसानों को दें। माननीय मंत्री ने कहा गया कि जब तक वैज्ञानिक, अधिकारी, कृषि विभाग के लोग गरीब किसानों की गरीबी को दूर करने में मदद नहीं करेंगे तबतक हमारा सारा प्रयास अधुरा रहेगा।अतएव वैज्ञानिक, कृषि विभाग के पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर गाँव का भ्रमण करें। कुलपति महोदय स्वयं गाँवों में जाये, गुणवत्ता पूर्ण बीज एवं किसानों के आवश्कतानुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
कुलपति महोदय द्वारा अपने संबोधन में यह आश्वासन दिया गया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, आई.सी.ए.आर एवं राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से अपने अनुसंधान करेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस कार्यक्रम में श्री प्रवीण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, पटना, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बाढ़ द्वारा भाग लिया गया। डाo मृणाल वर्मा, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ द्वारा आगंतुकों एवं भाग लेने वाले हजारों किसानों को धन्यवाद ज्ञाप्ति किया। इस विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेन्द्रमणि, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पटना द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें