कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय कमलबंद हड़ताल
BARH: कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में दिनांक :05 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को भारतीय अनुसंधान परिषद के पक्षपात पूर्ण रवैया के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कलम बंद हड़ताल के समर्थन में कृषि विज्ञान केन्द्र इम्पलाॅय एसोसिएसन, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ओर से आहुत कलमबंद हड़ताल में भाग लिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा गैर आई.सी.ए.आर संस्थानों के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मियों के प्रति भेदभाव रवैये के खिलाफ के.बी.के एवं ए.आई.सी.आर.पी. के राष्ट्रीय मंच के द्वारा आहूत कलमबंद हड़ताल पुरे देश में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने नई पेंशन सकीम का लाभ भी नहीं देना, चिकित्सा सुविधा हटाना, के.वी.के कर्मियों के लिए कोई भी प्रोन्नती नीति नहीं होना, उपार्जित अवकाश का लीव इन कैसमेंट नहीं देना, फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के लाभ को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को नहीं देना आदि शामिल है। के.वी.के. के कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को नहीं मानी गई तो राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर विचार करेंगे।
इस कार्यक्रम में डाo रीता सिंह (वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान), श्री राजीव कुमार (वैज्ञानिक मृदा विज्ञान), डाo पुष्पम पटेल (वैज्ञानिक उद्यान), डाo प्रकाश चंद्र गुप्ता (कार्यक्रम सहायक, लैब), डाo पीयूष कुमार (अनुसंधान अध्येता), श्री जयंत प्रसाद (सहायक), श्री चंदन कुमार (आशुलिपिक), श्री बच्चन साह (पदचर) ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें