अनुसूचित जाति हेतु कृषक गोष्ठी का आयोजन
संवाद आपतक:दिनांक 23 दिसंबर 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्, बाढ़, पटना में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, पटना द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए कृषक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डाo आरo केo सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाo एसo पीo सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, पटना, डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाo मृणाल वर्मा, वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण), श्री राजीव कुमार, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान), कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
तकनीकी सत्र में डाo आरo केo सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रधान केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, पटना ने अपने संबोधन में आलू की विभिन्न प्रजातियाँ, उर्वरकों का प्रयोग, खरपतवार नियंत्रण आदि पर विस्तृत चर्चा किया।
डाo एसo पीo सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, पटना ने अपने संबोधन में आलू प्रसंस्करण की बिहार में संभावना, रोग व्याधि प्रबंधन एवं आलू के उचित भंडारण विशय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने अपने संबोधन में कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न तकनीकों जैसे शून्य विधि से आलू उत्पादन जिसमें किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा होता है की जानकारी दी। आलू बीज उत्पादन के क्षेत्र में पटना जिले के किसानों को आलू के क्षेत्र में आगे आने का अवाहण किया।
इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 50 अनुसूचित जाति के कृषकों ने भाग लिया। मंच का संचालन डाo मृणाल वर्मा के द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें