प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र संपन्न


विद्यापतिनगर। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर शाम  श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मोक्षदायिनी गंगा की सहायक वाया नदी व अन्य जलाशयों में किया। इस दौरान भक्तों ने माता दुर्गा से विश्व कल्याण व सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रतिमा विसर्जन होते ही दस दिनों से चले आ रहे शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित मंदिरों एवं पूजा पांडालों में से अधिकांश स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर परंपरागत तरीके से कल प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की स्थाई प्रतिमा होने के कारण यहां सहायक देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन नम आंखों से किया गया। विसर्जन से पूर्व मंदिर में आरती की गई। आरती शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के धुनों पर श्रद्धालुओं द्वारा लगातार जयकारे लगाए जा रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति-भाव से लवरेज हो उठा। विसर्जन जुलूस की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जो शेरपुर लक्ष्मी स्थान व मऊ बाजार गुदरी चौक होते हुए बाया नदी क अखाड़ा घाट पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ों भक्त श्रद्धालु लगातार जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा स्वयं थानाध्यक्ष फिरोज आलम संभाल रहे थे। इसके अलावा पूजा समिति से जुड़े कार्यकर्ता लगातार निगरानी रख रहे थे। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु के अलावा पुरानी दुर्गा पूजा समिति के सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, राम दयाल झा, विमल प्रसाद सिंह, रामाधार झा, सुदर्शन सिंह, गोविंद मिश्रा, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी, एसआई कृष्णानंद झा, प्रभाकर झा, रजनीश कुमार, संतोष कुमार सिंह, सौरभ कुमार, संजीत कुमार, आनंद मोहन, रंजीत कुमार आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे