सरपंच के पति एवं पुत्र ने मिलकर मां-बेटे को किया लहूलुहान


बाढ़।पंडारक थाना क्षेत्र के गोवासा शेखपुरा पंचायत अन्तर्गत हाफिजपुर करमौर गांव के रहने वाले मधुकांत ठाकुर पिता- गोपाल ठाकुर एवं उसकी पत्नी को पंचायत के ही सरपंच पति एवं पुत्र ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

     मधुकांत ने बताया कि सरपंच पति श्रवण चौधरी डेली पीकर आता है और किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है।पिता को झगड़ा करते देखकर सरपंच पुत्र साजन चौधरी आकर अगले व्यक्ति को पिटने लगता है। मधुकांत ने बताया  कि नित्यदिन की तरह आज भी सरपंच पति पीकर आया और मेरी मां के साथ उलझ गया और पीटने लगा। मां को पीटते देख जब मैं बीच-बचाव करने गया तो साजन चौधरी आया और दोनों बाप-बेटा मिलकर मुझे भी मारने लगा और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

इसकी सूचना मधुकांत ठाकुर द्वारा पंडारक थाने को भी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मधुकांत ठाकुर का ईलाज पंडारक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन