देवभूमि भारत में श्रीकृष्ण को प्रथम देवता माना गया है: राजयोगिनी बी०के०ज्योति दीदी


बाढ़ :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बाढ़ सेवा केंद्र द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करना था। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी बी०के० ज्योति दीदी जी  ने कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा भारत देश देवभूमि के रूप में याद किया जाता है। इस देव भूमि में कृष्ण को प्रथम देवता माना गया है। परमात्मा शिव जो सृष्टि के रचयिता हैं उनकी सर्वश्रेष्ठ कृति अर्थात रचना कृष्ण है। उनके जीवन से प्रेम, सत्यता, निर्भरता के दर्शन होते हैं। 


वहीं प्रेमलता ने कहा कि अगर हमें अपने देश भारत को फिर से स्वर्ग बनाना है तो हर नागरिक को चाहिए कि वह अपने को देवताओं जैसा बने।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे