लावारिस हालत में 3 साल की बच्ची बरामद


 बाढ़। बाढ़ पुलिस ने बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग से लावारिस हालत में एक 3 साल की बच्ची को बरामद किया है, जिसे पुलिस थाने लेकर आ गई है। अब बाढ़ पुलिस के द्वारा उस बच्ची के फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर बच्ची के परिजनों यानी माता-पिता तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। चूकि बच्ची तीन साल की है और सहमी हुई भी है, इसलिए ठीक से पुलिस को वह अपना नाम और पता नही बता पा रही है। बच्ची को उसके परिजन अथवा माता-पिता तक पहुंचाना फिलहाल बाढ़ पुलिस के लिए एक समस्या बनी हुई है। अभी तक बाढ़ पुलिस को बच्ची के माता-पिता का पता नही चल पाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)