दिव्यांग जनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण।


BARH:बाढ़ अनुमंडल के हजारों दिव्यांग जनों को हौसलों की नई उड़ान प्रदान करने में एनटीपीसी हर रोज सफलता का नया सोपान गढ़ रहा है।इसी कड़ी में गुरुवार को एनटीपीसी के सौजन्य से मोकामा के 248 दिव्यांग जनों को दिव्यांग सहायक उपकरण प्रदान कर नई मिसाल कायम की गई है।बाढ़ एनटीपीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अजय कुमार,मोकामा बीडीओ मनोज कुमार और सामाजिक कार्यकर्त्ता विनोद रजक की गरिमामय मौजूदगी में सभी दिव्यांगों को सहायक उपकरण देकर सम्मानित किया गया। एनटीपीसी के सौजन्य से दिव्यांग सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग जनों की खुशी परवान चढ़ गई ।इस मौके पर एनटीपीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि उनकी यूनिट की ओर से इलाके में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में राकेट गति दी गई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन