पुलिस की भनक मिलते ही अपराधी हथियार फेंककर भागे


BARH: अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा (बंडा पर) इलाके से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अथमलगोला थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को गुप्त सूचना मिली कि तीन-चार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार के साथ जा रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर थानाध्यक्ष ने एएसआई दुर्गा पांडेय को दलबल के साथ सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक करवाई हेतु रवाना किया। मौके पर तत्काल एएसआई दुर्गा पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची। जहां पुलिस टीम को देखते ही तीन अपराधी हथियार को खेत में फेंक कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने खदेड़ा। लेकिन तीनों अपराधी नदी में कूद कर गंगा के उस पार  दियारा इलाके की ओर भाग निकलने में सफल रहे।तत्पश्चात पुलिस जब खेत के निकट पहुंची तो एक बैरल वाली तीन राइफल बरामद किया।जिसके मैग्जीन की जांच करने पर आठ एमएम की पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

अपर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के द्वारा बताया गया कि अपराधियों की पहचान के आधार पर अथमलगोला थानांतर्गत गंजपर गांव निवासी दिलीप राय,अमरीक राय एवं नीतीश कुमार को इस मामले में आरोपित करते हुए विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपियों की धड़-पकड़ हेतु विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन