पंडारक: ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या


पटना।राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां गोवासा शेखपुरा पंचायत के मीराचक गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र महेंद्र यादव की गोवासा खंदा में ट्रैक्टर से खेत जोतने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी ट्रैक्टर भी लेकर चलते बने। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

दो बड़े नेता लोहिया जनता दल में हुए शामिल