बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा हुए कोरोना पाॅजिटिव

प्रमोद कुमार त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ 



पटना।राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से लोगों को दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं। इसके साथ उन्होंने उन लोगों से जो उनके संपर्क में आए हैं, उनसे भी कोविड टेस्ट कराने का आग्रह किया है। हालांकि उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी।

          आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना पाॅजिटिव हो गये थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन