कम रेट पर खेत जुताई करने के कारण महेन्द्र की हुई थी हत्या, पुलिस ने मामले का किया उद्भेदन। ट्रैक्टर भी बरामद


बाढ़। पंडारक थाना क्षेत्र के मीराचक निवासी महेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी सहित ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।


अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खेत जुताई के रेट को लेकर हुए विवाद में बीते 3 अगस्त को पंडारक थाना क्षेत्र के गोवासा खंदा में खेत जुताई कर रहे मीराचक गांव निवासी महेन्द्र यादव पिता-अर्जुन यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। हत्या के बाद अपराधी ट्रैक्टर भी लेकर फरार हो गये थे। उन्होंने बताया कि महेन्द्र यादव के पुत्र विकास कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर पंडारक थाना में कांड संख्या -113/22, दिनांक -05/08/2022 धारा-341,302,379,120(बी)/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया।

             घटना का मूल तथ्य ये है कि  मृतक महेंद्र यादव दिनांक-03/08/2022 को चिंतामनचक से अपना खेत जोतकर ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे,इसी दरम्यान गोवासा खंदा में अपराधियों ने महेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

                  उक्त कांड का सफल उद्भेदन हेतू पंडारक थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुअनि राहुल कुमार, तकनीकी कार्य सहयोगी मुकेश कश्यप, देवदत्त कुमार सहित अन्य शामिल हुए। गठित टीम के द्वारा सूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के आधार पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान घटना में संलिप्त अपराधकर्मी अमरजीत कुमार जो लखीसराय जिला के पिपरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी, पटना जिला के पंडारक थाना क्षेत्र के सोनू कुमार उर्फ जड़लका,अनुज कुमार दोनों बमपुर निवासी एवं सोनू कुमार उर्फ डोमा एवं पिंटू यादव दोनों रसूल्ला निवासी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह महेंद्र यादव हत्याकांड के पांच अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उसके निशानदेही पर लखीसराय जिला के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के जलवा पहाड़ी के पास से मृतक का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया।

                पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटना का मुख्य कारण कम रेट पर किसानों की खेत जुताई बताई जाती है। गिरफ्तार अपराधी पिंटू यादव के पास भी ट्रैक्टर है। घटना से दो दिन पहले मृतक महेंद्र यादव और गिरफ्तार अपराधी पिंटू यादव के बीच कम रेट पर महेंद्र यादव द्वारा किसानों की खेत जुताई के लिए विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण पिंटू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महेंद्र यादव की हत्या की घटना को 03/08/2022 की संध्या 7:00 बजे अंजाम दे डाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे