संदेश

बाल संसद के लिए कराया गया चुनाव, मीठी बनी प्रधानमंत्री तो आर्यन शिक्षामंत्री

चित्र
विद्यापतिनगर । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर डीह (ढेपुरा) में शुक्रवार को बाल संसद के गठन के लिए चुनाव कराया गया, इस चुनाव में विद्यालय मैं अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहू ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को विद्यालय में बाल संसद के गठन के लिए चुनाव कराया गया, इस चुनाव में बच्चों ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, उन्होंने कहा कि बाल संसद का मुख्य उद्देश्य  बच्चों को चुनाव एवं चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देना है ।  चुनाव परिणाम के अनुसार मीठी कुमारी प्रधानमंत्री, साहिल कुमार उप प्रधानमंत्री, आर्यन शर्मा शिक्षा मंत्री जबकि ऋषभ कुमार उप शिक्षा मंत्री निर्वाचित हुए हैं । इस चुनाव से छात्र छात्राओं में काफी उत्साह दिखा, चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले बच्चों में धर्मवीर, रितिक, साहिल, ऋषभ, आर्यन, साक्षी, मोना, राजनंदिनी, रितु, मीनाक्षी, आफताब, शिवम, मीठी आदि शामिल हैं । मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षा समिति से जुड...

अथमलगोला में राजद के नये जिलाध्यक्ष नमिता नीरज सिंह का भव्य स्वागत

चित्र
Samvad AapTak: राजद संगठन जिला बाढ़ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नमिता नीरज सिंह का पटना से बाढ़ जाने के क्रम में अथमलगोला के गंजपर पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने राजद नेता रामनरेश प्रसाद राही के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत। नमिता नीरज ने पार्टी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का किया आवहन।

बीएलओ एप के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

चित्र
समस्तीपुर से विकास कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट; विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार भवन में बुधवार को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रकृति नयनम ने कि बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि ऐसे बीएलओ जिसने अभी तक बीएलओ एप लॉगिन नहीं किया था, उसको ट्रेनर अमित कुमार बादल द्वारा बीएलओ ऐप लॉगइन कराया गया। बीएलओ को दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अब से किसी मतदाता का नाम जोड़ना,नाम हटाना या भाग परिवर्तन करना या नाम में शुद्धिकरण करना यह सभी काम बीएलओ ऐप के माध्यम से करना होगा। उन्होंने सभी बीएलओ से अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करने को कहा। मौके पर ट्रेनर दिनेश कुमार दास, सुनील कुमार चौधरी बीएलओ अरुण कुमार पंडित, अर्जुन रजक, प्रेमनाथ शर्मा, श्रवन कुमार रजक, अमन कुमार, रामपुकार पासवान, संतोष कुमार सहित दर्जनों बीएलओ मौजूद रहे।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की मनाई गई पुण्यतिथि

चित्र
  बाढ़। अनुमंडल के अथमलगोला बाजार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनोद प्रसाद सिंह, जदयू बाढ़ जिला संगठन के उपाध्यक्ष रवि सिंह चौहान,प्रणव कुमार, रविशंकर कुमार,मन्नू कुमार सहित अनेकों मीडिया बंधु एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने राष्ट्रकवि के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती

चित्र
Samvad AapTak: बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला के "शुभद्रा भवन" में बड़े ही धूमधाम के साथ जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, विनोद प्रसाद सिंह,जदयू के ही बाढ़ जिला संगठन के उपाध्यक्ष रवि सिंह चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। माल्यार्पण के बाद उपाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता का गुणगान करते हुए लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे।

अनिल कुमार के निधन से बाढ़ को अपूर्णीय क्षति: कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया

चित्र
Samvad AapTak:बाढ़ जिला भाजपा संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार के आकस्मिक निधन पर बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने गहरी संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि उनके निधन से बाढ़ को अपूर्णीय क्षति हुई हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि देते कहा कि भगवान इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित

चित्र
Samvad AapTak: भाजपा बाढ़ जिला संगठन के पंडारक उत्तरी मंडल के अध्यक्ष बनाये जाने पर ब्रजेश यादव को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाढ़ जिला महामंत्री हेमंत राज, कार्यालय मंत्री प्रियरंजन कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज सिंह, पूर्व मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष बाढ़ नगर संजय गिरी मौजूद रहे।इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश यादव को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। विज्ञापन;