संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय किसान दिवस सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन

चित्र
राष्ट्रीय किसान दिवस सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन  Samvad Aaptak:कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़़, पटना में 23 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय किसान दिवस सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन डॉo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, श्री राजीव कुमार, वि.व.वि. (मृदा विज्ञान), श्रीमती संगीता कुमारी वि.व.वि. (PBG), जिले के प्रगतिशील कृषक श्री आनंद मुरारी, श्री विजय कुमार सिंह, श्री प्रहलाद कुमार, श्री रबी प्रकाश, श्रीमती रिंकु कुमारी ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डाo रीता सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बतलाया कि 23 दिसंबर को भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा किसान हितैशी गतिविधियों को बतलाया।  प्रगतिशील कृषक श्री आनंद मुरारी ने पोषक अनाज, मोकामा मसूर उत्पादन क्षेत्र में पटना जिले के किसानों के लिए संभावना पर विस्तृत चर्चा किये। श्री विजय कुमार ने काला धान एवं प्राकृतिक खेती पर विस्तृत परिचर्चा किया। श्री रबी प्रकाश ने मशरूम...

संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय (+2) बाढ़ में छात्राओं ने क्रिसमस-डे धूम-धाम से मनाया

चित्र
संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय (+2) बाढ़ में छात्राओं ने क्रिसमस-डे धूम-धाम से मनाया BARH:दिनांक 22/12/2025 को बाढ़ के प्रतिष्ठित विद्यालय संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय (+2), बाढ़ में प्राचार्या सिस्टर निशि के नेतृत्व में छात्राओं के बीच क्रिसमस-डे धूम-धाम से मनाया गया जिसमें बच्चों के द्वारा अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय परिसर में येशु मसीह के जन्मदिन का झलक गौशाला बनाकर दिखाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कड़ी मेहनत का योगदान रहा ।

सालिमपुर थाना के विरुद्ध बख्तियारपुर विधायक अरुण साह का ग़ुस्सा

चित्र
सालिमपुर थाना के विरुद्ध बख्तियारपुर के लोजपा (R) विधायक अरुण साह हुए ग़ुस्सा, गृहमंत्री सम्राट चौधरी से शिकायत करने की बात कही.. बाढ़: अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव गंगा नदी से मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हुए हमले और उसके बाद हुई गिरफ्तारियों ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस मामले में बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण साह खुद मैदान में उतर आए हैं और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।  *बिना जांच के गिरफ्तारी का विरोध* लोजपा विधायक अरुण साह शनिवार को सालिमपुर थाना पहुंचे और 10 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विधायक का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी गहन अनुसंधान के ही एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने पुलिस की इस जल्दबाजी को गलत बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में विश्व मृदा दिवस का आयोजन

चित्र
Samvad AapTak:दिनांक 05 दिसंबर 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना में विश्व मृदा दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उदेश्य 05 दिसंबर को खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा मृदा दिवस बढ़ती जनसंख्या के कारण मिटटी के उर्वरता एवं उत्पादकता को टिकाऊ बनाने रखने की दिशा में काम करने, लोगों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने तथा संसाधन के रूप में मिटटी के स्थायी प्रबंधन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस बार विश्व मृदा दिवस 2025 की थीम Theme - Healthy soils for Healthy cities है। इस कार्यक्रम शुभारंभ डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, श्री राजीव कुमार, विषय वस्तु विषेशज्ञ (मृदा विज्ञान), डाo पुष्पम पटेल, विषय वस्तु विषेशज्ञ (उद्यान), ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलीत कर किया। डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने अपने संबोधन में बतलाया कि 05 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है, इसका मुख्य घटक लोगों को स्वस्थ मिट्टी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। आज खेतों में किसानों द्व...