संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय संविधान दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र बाढ़, पटना में कार्यक्रम का आजोजन

चित्र
बाढ़।भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) बाढ़, पटना में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके मूल सिद्धांतों को समझना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति सभी को प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रीता सिंह एवं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. पुष्पम पटेल सहित, केन्द्र के तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. रीता सिंह ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी विशेषताओं तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्...

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

चित्र
बाढ़।नगर थाना क्षेत्र के दयाचक में रविवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बातचीत बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के बीच युवक ने अपनी जान दे दी। #किराए के घर में मिलता है युवक का शव- मृतक की पहचान चलिसकुरवा गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष दयाचक में किराए के एक मकान में पिछले कुछ महीनों से रह रहे थे। रात करीब लोकल समय पर जब परिवार का एक सदस्य उनसे मिलने पहुँचा, तो उसने कमरे का दरवाज़ा खोलकर देखा कि मनीष का शव फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने मिलकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। #शादी को केवल छह महीने हुए थे-  मनीष की शादी छह महीने पहले बख्तियारपुर के अलीपुर गांव में हुई थी। कुछ दिनों पहले पत्नी अपने मायके गई हुई थी और करीब 15 दिनों से मनीष घर में अकेले रहते थे। घटनास्थल की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अकेलेपन और घरेल...

कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण

चित्र
Samvad Aaptak:माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं. क़िस्त का हस्तांतरण एवं दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट 2025 का उदघाटन कोयंबटूर (तामिलनाडू) से लाइव टेलीकास्ट किया गया और इसी अवसर पर किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के माध्यम से 9 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18000 करोड़ रूपये किसान के खाते में हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर तकनीकी सत्र में उपस्थित किसानों को डाo रीता सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के निदेशन में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, कीट-व्याधी प्रबंधन, आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को विशेष रूप से प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गयी एवं प्राकृतिक खेती करने हेतु विभिन्न जैव उत्पाद के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।  इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लगे धान की फसल एवं विभिन्न जैव उत्पाद बनाने की प्रक्रिया का भी जीवंत प्रदर्शन किया गया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान केन्द्र में विकसीत विभिन्न प्रत्यक्षण ईकाइयों यथा बकरी पालन, मुर्गी पालन मशरूम उत्पादन आदि को दिखला...

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)

चित्र
Samvad AapTak:लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में हुई हिंसा पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि दुलारचंद यादव की हत्या से मोकामा एवं बाढ़ विधानसभा की जनता पूरी तरह भयभीत हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भर का माहौल उत्पन्न हो चुका है। जनता हिंसक चुनावी माहौल में भाग नहीं लेना चाहती है । जनता चाहती है कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए। उन्होंने कहा कि लोहिया जनता दल को बाढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में ऐसी घटना होने का पहले से ही अंदेशा था। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मैंने पहले ही एक पत्र दिनांक 7 जुलाई 2025 को मुख्य निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रस्तुत कर दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग तिथि को चुनाव कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिसका रिजल्ट इतनी बड़ी हिंसा के रूप में हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने बाढ़ अनुमंडल पुलिस अधीक्षक को भी पद से हटाने की...