संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वच्छता ही सेवा और राष्ट्रीय पोषण माह पर जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
स्वच्छता ही सेवा कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के द्वारा दिनांक 20.09.2025 को प्राथमिक विद्यालय, सादिकपुर में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डाॅ पुष्पम पटेल एवं RAWE छात्राएं एवं पंचायत शिक्षिका कुमारी उर्मीला की सक्रिय सहभागीता रही।  कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता, पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। हाथ धोने की सही विधि, अपशिष्ट प्रबंधन तथा आहार में स्थानीय सब्जियों और फलों की उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया। इस आयोजित से बच्चों में स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी।  वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह ने कहा कि स्वच्छता और पोषण को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर ही हम स्वस्थ समाज और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बाढ़ में भव्य स्वागत

चित्र
बाढ़: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा के प्रथम चरण में पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे ,जहां बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया द्वारा अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ फूल- माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर बेरोज़गारी, पलायन तथा अन्य समस्याओं को दूर कर समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प दोहराया।  साथ ही बाढ़ के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार यात्रा को सफल बना कर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सभी कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया।

गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय काॅम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में पटना जिला का नेतृत्व कर रहे बाढ़ सद्भावना स्पोर्ट्स एकेडमी के बालिका पहलवानों ने लहराया परचम

चित्र
  भारतीय कॉम्बैट कुश्ती संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार का नेतृत्व कर रहे पटना जिला एवं सद्भावना खेलकूद अकादमी के बालिका पहलवान ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक 1  ब्राउज पदक जीतकर संस्था का नाम रौशन किया । जिसमें प्रियंका कुमारी 63 किलो वजन में  एक गोल्ड एवं एक सिल्वर पदक अपने नाम किया धनवंती कुमारी 60 किलो वजन में  एक सिल्वर एवं एक गोल्ड, पायल कुमारी 51 किलो वजन में दो गोल्ड, साध्वी कुमारी 65 किलो वजन में  एक गोल्ड, भारती कुमारी 47 किलो वजन में  गोल्ड मेडल,  गौरी कुमारी अंदर 19 मे 50 किलो  वजन में गोल्ड मेडल,  सृष्टि कुमारी अंडर 13  40 किलो वजन में  गोल्ड मेडल, आरती कुमारी 50 किलो वजन में  सिल्वर मेडल, राधिका कुमारी 52 किलो में सिल्वर मेडल जीती।  वहीं अस्मिता कुमारी अंडर 19 मे 50 किलो वजन में ब्रोंज मेडल और संस्था के सचिव एवं कोच धीरज सिंह चौहान ने सीनियर वर्ग के 82 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया इस ...

चार दिवसीय राष्ट्रीय काॅम्टबैट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सद्भावना स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम गोरखपुर रवाना

चित्र
भारतीय कॉम्बैट महासंघ  के द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कॉम्बैट चैंपियनशिप का आयोजन गोरखपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है जिसमें बिहार टीम के बालिका पहलवान को सद्भावना स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक रवि शंकर सिंह जाह्नवी उर्फ पिंटू बाबू , प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण सिंह , संजय कुमार साह सुरेंद्र यादव , गांधी जी , गोपाल जी , बखोरी यादव , संजीव कुमार मिश्रा , अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित दर्जन भर लोगों ने आशीर्वाद देकर टीम को रवाना किया। भारतीय कॉम्बैट महासंघ के द्वारा आयोजित चार दिवसीय कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लगभग दो दर्जन राज्यों से बालक एवं बालिका का टीम भाग ले रही है। बाबा गोरखनाथ के धरती,गोरखपुर में  भव्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें भारत के लगभग सभी राज्यों से बालक एवं बालिका का टीम भाग ले रही है। बिहार टीम ने भी कमर कस लिया है और प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम करने के लिए टीम गोरखपुर के लिए रवाना हो गई है।  बिहार के कई जिलों के बालक-बालिका का टीम भाग ले रही है, जिसका नेतृत्व बिहार कॉम्बैट कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्...

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में प्राकृतिक खेती पर कृषि सखियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

चित्र
कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में प्राकृतिक खेती पर कृषि सखियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण  Samvad Aap tak:कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के परिसर में दिनांक 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक नेषनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अन्तर्गत प्राकृतिक खेती विषय पर कृषि सखी को पाँच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाo रीता सिंह ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती से लाभ एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के  बारे में  सखियों के बीच विस्तार से चर्चा की।  केन्द्र के मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक श्री राजीव कुमार ने उपस्थित कृषि सखियों को बीजमृत, जीवामृत, घनजीवामृत, निमास्त्र आदि को बनाने एवं प्राकृतिक खेती उनका उपयोग के बारे में विस्तार से विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र उद्याान वैज्ञानिक डा० पुष्पम पटेल ने प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न सिंद्धांतो एवं अव्यवों के बारे मे कृषि सखी को बताया। इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में पटना जिले के विभिन्न प्रखण्डों से 24 कृषि सखियों ने भाग लिया।