संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार :- ठंड से थर थर कांप रहा बिहार

चित्र
बिहार।मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। बिहार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।। लिहाजा ठंड में और बढ़ोतरी होगी। बिहार के लिए अगले कुछ दिन और खतरनाक होंगे।         सर्दी का सितम देखते हुए जहां पटना जिला प्रशासन ने 20 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है, वहीं शिक्षकों को विद्यालय में बने रहना अनिवार्य है। आपको बताते चलें कि बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण 16 जनवरी तक सभी सरकारी/निजी विद्यालय के पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पठन-पाठन का कार्य अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया गया था।जिसे बढ़ाते हुए 20 जनवरी किया गया है।

अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद, दी गई विभिन्न पंचायतों की जानकारी

चित्र
विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना के सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सविता कुमारी एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबालक राम ने  संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन शिक्षक समीर आनंद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सविता कुमारी  एवं अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं माला के साथ विद्यालय प्रधान राम बालक राम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए अनुमंडलाधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सविता कुमारी ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो छात्र नियमित रूप से विद्यालय आते हैं तथा जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक है, उन्हें ही इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो बच्चे विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, उ...

शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, बीडीओ ने दी योजनाओं की जानकारी

चित्र
विद्यापतिनगर। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर के परिसर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा प्रियदर्शनी, मुखिया मुकेश कुमार एवं बीडीओ महताब अंसारी में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक सतीश कुमार चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं माला के साथ विद्यालय प्रधान चंदा प्रियदर्शनी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीडीओ महताब अंसारी ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो छात्र नियमित रूप से विद्यालय आते हैं तथा जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिश...

अविश्वास प्रस्ताव पर लग गई मुहर, विद्यापतिनगर प्रमुख व उपप्रमुख को गंवानी परी कुर्सी

चित्र
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया मत विभाजन, पक्ष में पड़े 13 मत विद्यापतिनगर। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतविभाजन कराया गया, जिसमें निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रूबी देवी एवं उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार की कुर्सी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। सोमवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पंचायत समिति सदस्य राम लखन साह ने की। इस दौरान उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रमुख रूबी देवी एवं उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि इस बैठक में प्रमुख रूबी देवी अनुपस्थित थी। अविश्वास प्रस्ताव पर विचार विमर्श के बाद  सहमति नहीं बनने पर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ महताब अंसारी के देख-रेख में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों से अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन कराया गया। 21 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों में से आज की बैठक में ...

के. के. पाठक का इस्तीफा, सोशल मीडिया पर त्याग-पत्र वायरल

चित्र
सरकार ने उथल-पुथल के संकेत, शिक्षकों में खुशी, अभिभावकों में चिंता  बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। के के पाठक ने खुद अपने पद को त्यागने की पेशकश की है। उन्होंने अपना आवेदन सौंप दिया है। बता दें कि के के पाठक इन दिनों छुट्टी पर चल रहे थे। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसे स्वीकृत नहीं किया गया है। के के पाठक ने 9 जनवरी को ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद को छोड़ने की इच्छा जताते हुए इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा का लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। के के पाठक का इस्तीफा सरकार को मिला है। इन दिनों के के पाठक छुट्टी पर गए थे। उन्होंने अपने अवकाश की अवधि दो दिन और बढ़ा ली थी। 16 जनवरी तक वो अवकाश पर हैं। वहीं इस बीच वो मंगलवार को अचानक दफ्तर पहुंच गए थे। के के पाठक को लेकर पहले से कई तरह की चर्चा चल रही थी। उनके इस्तीफे की बात भी सुर्खियों में रही लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही थी। अब उनके इस्तीफे का पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने पद त्यागने की इच्छा जतायी है।

बिहारी बिगहा पहुंचा विकसित भारत रथ यात्रा का कारवां

चित्र
 बिहारी बिगहा पहुंचा विकसित भारत रथ यात्रा का कारवां  बाढ़। पंडारक उतरी मंडल के तहत विकसित भारत रथ यात्रा का कारवां 6 जनवरी 2024 को बिहारी बिगहा पहुंचा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। मूलभूत सुविधाओं और रोजगार संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी विभागों का स्टाल लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाढ़ राजेश कुमार राजू, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिनारायण प्रधान, पंडारक मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, महामंत्री संजीत कुमार तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, बिहारी बिगहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामाकांत सिंह,राजीव राय सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत वासी शामिल हुए।

बाढ़ नगर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हुआ विस्तारीकरण

चित्र
बाढ़। दिनांक 05 जनवरी शुक्रवार को बाढ़ नगर राजद (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) का विस्तार करते हुए मो. फिरोज अहमद को नगर उपाध्यक्ष, मो. साहिल रजा को नगर प्रधान महासचिव, मो. कलीम को नगर महासचिव, मो. मुस्ताक को नगर सचिव मनोनीत किया गया।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. शाहिद हसनैन, नगर अध्यक्ष नय्यर आलम, प्रखंड अध्यक्ष जहांगीर आलम और प्रदेश सचिव एवं पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार उर्फ चुन्ना सिंह ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंप कर उनका बाढ़ राजद में स्वागत किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंडारक प्रखंड के परसावां में कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंडारक प्रखंड के परसावां में कार्यक्रम का आयोजन  बाढ़।विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 के तहत बुधवार 3 जनवरी 2023 को पंडारक प्रखंड अन्तर्गत परसावां पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मोदी सरकार के विभिन्न जनकल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारियां अधिकारियों ने पंचायत वासियों को दी। साथ ही साथ केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि विकसित भारत का विजन पुरा हो सके। इस कार्यक्रम में परसावां पंचायत के मुखिया शंभू सिंह,सरपंच राहुल सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि बिनोद तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सियाराम सिंह,उपाध्यक्ष मुन्ना जी,विनय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, महामंत्री पंडारक संजीत कुमार तिवारी एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोगों के अलावा सैंकड़ों ग्रामीण जनता भी उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

चित्र
  बाढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत ढीवर पंचायत के सहनौरा, तथा रैली में केन्द्र सरकार और भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान के हित में चलाए जा रहे योजना का समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को सरकारी अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई एवं इन योजना से लाभ उठाने की प्रेरणा दी गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा बाढ जिला उपाध्यक्ष राजू जी,ललन सिंह,विनय कुशवाहा, रामसागर सिंह, पंडारक मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, महामंत्री संजीत कुमार तिवारी व अन्य पार्टी के पदाधिकारी ने भाग लिया।