संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी बाढ़ ने दो सिल्वर मेडल के साथ-साथ 50000-50000 का इनाम अपने नाम किया

चित्र
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी बाढ़ के बालिका पहलवान ने दो अलग-अलग वजन में सेकंड मेडल अपने नाम किया जिन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा 50000-50000  हजार रुपये देने की घोषणा की गई। 14 से 15 फरवरी 2026 जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में आयोजित माटी का बल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट बाढ़ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन किया गया। जिसमें पूरे बिहार से लगभग 300 पहलवान ने भाग लिया महिला पहलवान 50 से 60 किलो वजन में जुगनू भारद्वाज बेगूसराय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि धनवंती कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं 60 से 70 किलो वजन में कल्पना कुमारी गोपालगंज को प्रथम स्थान एवं साध्वी कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जहां दोनों वर्ग के प्रथम विजेता को एक ₹ 100000 एवं द्वितीय विजेता को 50000-50000 हजार रुपए देने की घो...
चित्र
 

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

चित्र
कृषि विज्ञान केंद्र, बाढ़, पटना में 9-13 फरवरी 2026 तक 5 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन एक लाभकारी व्यवसाय है जो किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मशरूम के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें उत्पादन तकनीक, कीट और रोग प्रबंधन, और मूल्य संवर्धन शामिल हैं। कार्यक्रम के प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आय बढ़ा सकें। विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. पुष्पम पटेल ने मशरूम उत्पादन की विभिन्न तकनीकों और प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ढींगरी, दूधिया, बटन और पराली मशरूम की खेती के बारे में बताया तथा साथ ही औषधीय गुण, उत्पादन तकनीक, कीट रोग प्रबंधन, कंपोस्ट और स्पॉन निर्माण पर विस्तृत जानकारी साझा की। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मशरूम उत्पादन...

05 फरवरी से हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बड़ा बदलाव

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज : गाड़ी संख्या- 18625/26 हटिया-पूर्णिया कोशी एक्सप्रेस 05 फरवरी से 21मार्च तक बख्तियारपुर, फतुहा, पटना, जहानाबाद, गया जी के रास्ते नहीं चलेगी। गया जी जंक्शन पर तकनीकी ब्लाॅकिंग के कारण अप-डाउन में करीब 45 दिनों तक यह बाढ़, अथमलगोला, बख्तियारपुर लिंक,करनौती हरनौत, नालंदा,राजगीर, तिलैया, वजीरगंज,पैमार होते हुए हटिया से पूर्णिया कोर्ट अप-डाउन करेगी।