संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो बड़े नेता लोहिया जनता दल में हुए शामिल

चित्र
BREAKING :लोहिया जनता दल ने अपने पार्टी का विस्तार करते हुए गुरुवार को लक्खीसराय, जमालपुर और मुंगेर में राजनितिक वर्चस्व हासिल करने वाले दो बड़े नेताओं को एलजेडी पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले नेता श्री रंजीत मंडल एवं श्री अरविंद मंडल दोनों को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चन्द्रवंशी ने मनोनीत पत्र एवं सदस्यता रसीद देकर उन्हें पार्टी मे शामिल किया।   वहीं इस मौके पर मौजूद लोगों में   शशि कुमार, मुना कुमार, एडवोकेट संजय यादव, पप्पू कुमार, सुरेश पासवान आदि लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी।

11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

चित्र
संवाद आपतक: 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में भाजपा संगठन जिला बाढ़ के सौजन्य से पश्चिमी मलाही भाजपा कार्यालय बाढ़ में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र प्रसाद जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, गौतम पुट्टू, विनय कुशवाहा के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। योग शिक्षक के रूप में बाढ़ विधानसभा के संयोजक योगाचार्य श्री हरि नारायण प्रधान ने सबको योग कराया और प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।  अपने उद्बोधन में योगाचार्य हरिनारायण प्रधान ने कहा योग मात्र एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि संपूर्ण जीवन शैली है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा- "योग: कर्मसु कौशलम्, योगश्चितवृति निरोध:, योग: समाधि।"  वहीं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद जी ने कहा कि आजकल उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या बढ़ गई है यदि सब लोग आधा घंटा घर पर योग करेंगे तो इसे बचा जा सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह ने कहा योग करन...

कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आजोजन

चित्र
कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया गया आजोजन  दिनांक 09.06.2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम-हासनचक एवं चकनवादा, बाढ़, ग्राम-मेमरखाबाद, प्रखंड-पंडारक, ग्राम-डभावां प्रखंड-पंडारक, ग्राम-करजान, प्रखंड-अथमलगोला, ग्राम-लखीपुर, प्रखंड-बख्तियारपुर, संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयेाजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना परिसर में  के परिसर में आयोजीत किया गया। जिसका उद्घाटन श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं डाo दुनीया राम सिंह, कलुपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में डाo आर.एन सिंह, सह निदेशक प्रसार शिक्षा, बि.ए.यू ने स्वागत संबोधन किया एवं 29 मई 2025 से प्रारंभ की गई विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी माननीय कृषि राज्यमंत्री एवं माननीय कुलपति महोदय को दी।  बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की इकाई कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डाo एस.एन. दास द्वारा पटना जिला में मालदा आम की प्रसिद्धि एवं टाल क्षे़त्र में दोनों उत्प...